वुमन एंपॉवरमेंट क्लब जोधपुर की ओर से 20 मई से केक वर्कशॉप आयोजित होगी। होटल सिक्स सेंस में होने वाली इस वर्कशॉप में बच्चे और बड़ों की पसंदीदा केक मफिन की वैरायटी खाने और सीखने को मिलेगी। ऑर्गनाइजर तनूजा मालू ने बताया कि केक की यह वैरायटी टेस्टी होने के कारण बच्चों को बहुत पसंद होती है लेकिन महंगी होने के कारण एक व्यक्ति के लिए इसका प्रयोग करना थोड़ा कठिन होता है, इसलिए इस बार एक्सपर्ट वनीता सुराणा इसे बनाने के टिप्स देंगी। वर्कशॉप का समय दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:50 बजे तक रहेगा।