पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • देश के 70 विमन कॉलेज में फ्री जीएसटी अवेयरनेस कोर्स:आईसीएआई

देश के 70 विमन कॉलेज में फ्री जीएसटी अवेयरनेस कोर्स:आईसीएआई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. जोधपुर| देश के चयनित 70 महिला कॉलेजों में आईसीएआई 5 दिवसीय जीएसटी अवेयरनेस कोर्स निशुल्क कराएगी। इनमें जोधपुर का एक कॉलेज भी सलेक्ट किया जाएगा। यह जानकारी आईसीएआई सेंट्रल काउंसिल मेंबर मुकेश कुशवाहा ने दी। आईसीएआई जोधपुर ब्रांच की ओर से शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि एक जुलाई सीए डे के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन 70 महिला कॉलेजों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित भी करेंगे। कुशवाहा ने बताया कि आईसीएआई की ओर से दो ऐसे सेक्टर्स, जिनके कर्मचारियों की जॉब ट्रांसफरेबल है और सैलरी 50 हजार से कम है, उनके बच्चों को सीए प्रोफेशन से जोड़ा जाएगा। कुशवाहा ने बताया कि इंस्टीट्यूट \\\'आईसीएआई कॉमर्स विज़ार्ड-2018\\\' आयोजित करने जा रहा है। यह एक ऑनलाइन टेस्ट होगा जिसके दो लेवल होंगे। 16 दिसंबर को पहले लेवल का एग्ज़ाम होगा जो ओपन बुक होगा और इसे स्टूडेंट कहीं से भी दे सकेंगे।

खबरें और भी हैं...