इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए प्रशिक्षण शुरू
जोधपुर | विद्याश्रम इंटरनेशनल स्कूल में इनलाइन हॉकी टीम का प्रशिक्षण शुक्रवार को शुरू हुआ। यह 25 मई तक चलेगा। शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जुलाई में इटली में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप और सितंबर में कोरिया में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में शिरकत करेंगे। प्रिंसिपल डॉ. भारती स्वामी ने बताया, कि पिछले साल स्कूल ग्रांड पर नेशनल चैंपियनशिप आयोजित की गई थी, जिसमें 22 राज्यों की टीमों ने भाग लिया था और कुल 200 मैच हुए थे। संस्था प्रधान विनय कुमार जैन ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामना दी। ग्रुप कैप्टन एसके शर्मा ने भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।