जोधपुर | बीएसएफ के संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार को डीआईजी डॉ. डीपी पटनायक के नेतृत्व में सीपीआर पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर राजेंद्र तातेड़ ने सीपीआर के महत्व व प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने कार्यशाला में बताया कि हार्ट अटैक, पानी में डूबने व करंट से होने वाली मृत्यु की स्थिति को सीपीआर के प्रयोग से रोका जा सकता है। इसमें समस्त चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ व बल के समस्त कार्मिकों ने भाग लिया। आपातकालीन स्थिति में होने वाली मृत्यु को रोकने के उद्देश्य से इस तरह की कार्यशाला का आयोजन बीएसएफ मुख्यालय नई दिल्ली के आदेशानुसार प्रत्येक स्तर पर किया जाएगा।