जोधपुर | दैनिक भास्कर और अमर आदेश्वर की ओर से चल रहे समर कैंप में बच्चे और बड़े उत्साह से प्रशिक्षण लेकर अपना टैलेंट निखार रहे हैं। छोटे बच्चों में डांस, गिटार और पेपर क्राफ्ट्स तो गर्ल्स में आर्ट एंड क्राफ्ट और ब्यूटी टिप्स सीखने का क्रेज दिख रहा है। शहर में अलग-अलग केंद्रों पर चल रहे इन कैंप में विभिन्न काेर्सेज का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सीखे हुए का रोजाना रिविजन भी कर रहे
शुक्रवार से शुरू हुई रोबोटिक्स क्लासेज में राघव शर्मा ने शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल एकेडमी में साइंस से जुड़े कई रोचक प्रयोग करवाए। उन्होंने स्टेम (साइंस, टेक्नाेलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) से जुड़े कई तथ्यों के बारे में बताया। सेंट्रल एकेडमी चौहाबो में जिग्यासा की ओर से इंग्लिश स्पीकिंग के बेसिक नॉलेज के साथ ही अलग-अलग मौकों के लिए शब्दों के उपयुक्त चयन के बारे में बताया गया। जिनका बच्चे घर जाने का बाद रोजाना रिवीजन भी कर रहे हैं।
प्रिंसेस ब्रेड, ड्रेगन प्लेट और पिकॉक बन बनाना सीख रहीं गर्ल्स
पावटा स्थित सेंट्रल एकेडमी में ब्यूटीशियन कावेरी बजाज ने क्लास में डिफरेंट ऑकेजंस के लिए डिफरेंट हेयर स्टाइल्स बनानी सिखाईं। क्यूट लुक के लिए उन्होंने ओपन हेयर में ट्विस्टेड कर्ल्स बनाना सिखाया तो पार्टीज के लिए पिकॉक बन बनाना सिखाया जिसे फ्लावर्स से डेकोरेट करना भी बताया। मान शर्मा ने गिटार में नोट्स लगाने की एक्सरसाइज करवाई तो वहीं पूजा गुर्जर ने मेहंदी आर्ट, क्रिएटिव राइटिंग और कैलीग्राफी में डेकोरेटिव राइटिंग की आर्ट सिखाई। अलीशा शेख ने बेसिक ड्रॉइंग, रजत जैन ने हिप-हॉप और वेस्टर्न डांस के स्टेप्स सिखाए।
रोबोटिक्स क्लास में एक्सपर्ट शर्मा ने विभिन्न प्रयोग से प्रतिभागियों को विविध जानकारियां दी।

इन केंद्रों पर मिल रहे प्रशिक्षण
प्रतिभागियों की सुविधा काे ध्यान में रखते हुए शहर के अलग-अलग स्थानों पर कई केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सेंट्रल एकेडमी शास्त्रीनगर, पावटा, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, कुड़ी हाउसिंग बोर्ड और रातानाडा शाखा में चलाए जा रहे हैं।