पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रो. प्रेमशंकर श्रीवास्तव स्मृति संध्या कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | खुशदिलान-ए-जोधपुर के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. प्रेमशंकर श्रीवास्तव ‘शंकर’ की पुण्यतिथि पर 20 मई को नौ मील नागौर रोड स्थित होटल चंद्रा ग्रैंड में प्रो. प्रेमशंकर श्रीवास्तव स्मृति संध्या का आयोजन शाम 6 बजे किया जाएगा। संस्थान के महासचिव अनिल अनवर ने बताया, कि इस मौके पर टोंक के शाइर साबिर हसन रईस को एसएस भांडावत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। इसके तहत रईस को 11 हजार रुपए, श्रीफल व शॉल भेंट की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रईस करेंगे और मुख्य अतिथि जेएनवीयू कुलपति प्रो. राधेश्याम शर्मा और विशिष्ट अतिथि जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास होंगे। कार्यक्रम में इंदौर के अजीज अंसारी, अहमदाबाद के ऋषिपाल, वृंदावन के महेंद्र वर्मा, जयपुर के लोकेश साहिल, गुरुग्राम के गजेंद्रसिंह चौहान, लाडनूं के राजेश विद्रोही और जोधपुर के दिलीप केसानी कलाम पढ़ेंगे।

खबरें और भी हैं...