जोधपुर। सूचना केंद्र के मिनी ऑडिटोरियम में 30 मई को किशोर र| समिति की ओर से अपने क्षेत्र में विशेष प्रतिभा दिखाने वाले दिव्यांगों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाएगा। समिति सचिव प्रमेंद्र बोहरा ने बताया, कि स्व. किशोर कंवर व जेठमल बोहरा की स्मृति में जिले भर में ऐसे दिव्यांग जिन्होंने संगीत, नृत्य, चित्रकारी, शिक्षा, प्रशासनिक सेवा, खेलकूद, समाजसेवा, चिकित्सा सेवा व देशभक्ति को लेकर विशेष कार्य किया, उनका सम्मान कर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा समाजसेवा के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।