41 पूर्व हाईकोर्ट की जयपुर में बेंच स्थापित होने के विरोध में आज तक आंदोलित जोधपुर के वकीलों का गुस्सा अब उदयपुर में हाईकोर्ट की बेंच की मांग पर सरकार की ओर से बनाई गई कमेटी से भड़क उठा है। इसके चलते सोमवार को एक दिन न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। बीकानेर के वकील भी जोधपुर के साथ हैं। राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप माथुर और राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी ने सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध किया है। अब तक मांग ही होती रही है, इस बार कमेटी गठित करने से जोधपुर के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। शेष | पेज 7 (पेज 5 भी पढ़ें)
माथुर कहते हैं- कमेटी बनाई है तो कोई रिपोर्ट भी आएगी ही, जबकि यह मांग सिरे से ही खारिज करने लायक है। उन्होंने सवाल उठाया कि आज उदयपुर के लिए मांग उठी है, कल कोटा या बीकानेर के लिए मांग उठ जाएगी, तो क्या हाईकोर्ट के टुकड़े करते चले जाएंगे? बहरहाल, आने वाले दिनों में वकीलों का आंदोलन और तेज होने की संभावना है।
2009 : हड़ताल के बाद विधि मंत्री ने दिया था आश्वासन
2009 में उदयपुर में हाईकोर्ट की बेंच की मांग के विरोध में जोधपुर के वकीलों ने आंदोलन किया था। उदयपुर के वकील विधि मंत्री वीरप्पा मोइली से मिलकर आए तो जोधपुर के वकील भी मोइली के पास पहुंच गए। तब मोइली ने आश्वासन दिया था कि ऐसा कोई भी कदम उठाने से पहले जोधपुर के वकीलों से पूछा जाएगा।
2012 : हाईकोर्ट ने लिखित में दिया- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं
2012 में फिर एक जानकारी आई कि उदयपुर में बेंच का प्रस्ताव विचाराधीन है। जोधपुर के वकीलों ने 38 दिन तक आंदोलन किया। हाईकोर्ट ने आश्वासन दिया कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। तब जाकर वकीलों ने आंदोलन वापस लिया।
...1977 में जयपुर बैंच स्थािपत हुई थी। इसके विरोध में वकील आज तक महीने के अंतिम कार्य दिवस पर बहिष्कार करते हैं।