पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • ‘बहुत हो चुका मोदी जी, जो सेना पर पत्थर फेंके उसे लाल चौक पर लटका दो’

‘बहुत हो चुका मोदी जी, जो सेना पर पत्थर फेंके उसे लाल चौक पर लटका दो’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खचाखच भरे एल्कोबेक्स ग्राउंड में देर रात तक कवियों की महफिल जमी रही। हंसी-ठहाकों और दाद देने की आवाजों से पूरा माहौल गुलजार रहा।

जोधपुर | सुबह से रात तक ट्रैफिक की चिल्ल पों और उससे उठने वाले गर्द के गुबार अाैर जेठ की तपती दाेपहर से बेहाल-सा दिखाई देने वाला जाेधपुर का एल्काेबेक्स मैटल्स ग्राउंड रविवार को साहित्य व काव्य की भीनी-भीनी महक पाकर खिल उठा। आंखों को मनभाने वाली रोशनी, करीने से की गई साज-सज्जा अाैर यहां अाए सूर्यनगरी के गाैरवशाली नागरिकाें की चहलकदमी का आसरा पाकर यह परिसर अपने वजूद पर इठलाता हुअा प्रतीत हाे रहा था। एेसा लग रहा था मानाे यह ग्राउंड वहां आने वाले हर शख्स और साहित्य के नामी हस्ताक्षरों का बड़े इत्मीनान से इस्तकबाल कर रहा हाे। माैका था जोधपुर के स्थापना दिवस और दैनिक भास्कर के जाेधपुर में ऐतिहासिक सफलता के बीस साल पूरे हाेने के उपलक्ष्य में दैनिक भास्कर और अमर आदेश्वर इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से आयोजित हो रही साझा जश्न की पहली प्रस्तुति के तहत अायाेजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का। करीब चार घंटे तक चले साहित्य के इस जश्न में यह मैदान हर पल अपना रंग बदलता रहा। शृंगार की बात चलती तो यह परिसर उसकी सुर्खियाें में सराबाेर हाेता नजर अाने लगता, वीर रस की पंक्तियां पढ़ी जाती तो एेसा महसूस हाेने लगता मानो इसने शौर्य की केसरिया चुनरी ओढ़ ली हो और जब हंसी के ठहाके लगते तो यह परिसर खुद भी ठहाके लगाता महसूस हाे रहा था। वहीं मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चुटिले व्यंग्यों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इस सम्मेलन को रंगत देने के लिए मंच पर मौजूद थे हास्य सम्राट सुरेंद्र शर्मा, महेंद्र अजनबी, संपत सरल, प्रदीप चाैबे, ममता शर्मा अाैर वीर रस के ओजस्वी कवि विनीत चाैहान। इन कवियों ने प्रेम गीत सुनाए, वीर रस की कविताओं से लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाया तो हास्य की फूलझडिय़ों से माहौल को उत्सवी बना दिया। शब्दों और अनुभूतियों के इस जश्न में शरीक होने आए सैकड़ाें की संख्या में जाेधपुर के बाशिंदाें ने हर रचना को न केवल गौर से सुना, बल्कि समय-समय पर तालियों की गड़गड़ाहट से मंच पर बैठे कवियों को अपनी समझ का अहसास भी करा दिया। महोत्सव के सह प्रायोजक सोना सिक्का और पॉवर्ड बाय पार्टनर वसुंधरा हार्ट केयर हैं। -विस्तृत कवरेज सिटी भास्कर

7 दिन के भव्य आयोजन का शानदार आगाज

दैनिक भास्कर और अमर आदेश्वर की ओर से आयोजित भास्कर जोधपुर महोत्सव में बही हास्य, शृंगार और वीर रस की त्रिवेणी

बच्चियों से दुष्कर्म पर विनीत की ललकार

विनीत चौहान ने रमजान के दौरान कश्मीर में आतंकियों पर सेना की कार्रवाई रोके जाने को अपने तलवार से तेज शब्दों से चुनौती दी। उन्होंने बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं पर जमकर प्रहार किए। ‘रमजान के महीने में आतंकियों पर गोली क्यों नहीं चलेगी, किसका खून नहीं खोलेगा, बहुत हो चुका मोदी जी जो सेना पर पत्थर फेंके उसे लाल चौक पर लटका दों’। छोटी बच्चियों पर हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं पर मोदी सरकार को ललकारा। ‘हमने सपने में भी नहीं सोचा जो औरतों से चलते थे बच्चियों तक आ गए, अब एक ही चारा बचेगा गोलियों से भून दो इन अय्याशों को, तुमसे उम्मीद जगी थी, इतनी देर मत करो मोदी जी शीघ्र फांसी पर लटकाओं इन हत्यारों को।

22 को संजीव कपूर शेयर करेंगे रेसिपी के सीक्रेट

महोत्सव की अगली कड़ी में 22 मई को शाम 4 बजे से पाल रोड स्थित अमरगढ़ रिसोर्ट में किंग ऑफ किचन संजीव कपूर रेसिपी के सीक्रेट शेयर करेंगे।

खबरें और भी हैं...