भौगिशेल परिक्रमा के बैनर का विमोचन
जोधपुर| श्री हिंदू सेवा मंडल की अोर से पुरुषोत्तम मास में 24 मई से होने वाली भौगिशेल परिक्रमा के बैनर का रविवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने विमोचन किया। इस अवसर पर विष्णु प्रजापति, शशि प्रजापत, प्रेमराज खींवसरा, राकेश सुराणा कैलाश जाजू, कानराज, राकेश गौड़, गौरीशंकर गांधी, लक्ष्मीचंद किसनानी, दिनेश रामावत, ताराचंद शर्मा, श्यामलाल टाक और यतींद्र प्रजापत उपस्थित थे।
श्री ब्राह्मण स्वर्णकार विकास संस्थान भाैगिशेल परिक्रमा में व्यवस्थाएं करेगा| श्री ब्राह्मण स्वर्णकार कैलाश प्याऊ विकास संस्थान की ओर से 24 मई से शुरू होने वाली भौगिशेल परिक्रमा के सभी विश्राम स्थल पर यात्रियों के लिए खानपान की व्यवस्थाएं करेगा। संस्थान के अध्यक्ष जौहरी लाल जालोरा ने बताया, कि रातानाडा सुनारों की बगेची से शाम 4 बजे ध्वजा पूजा के साथ परिक्रमा का शुभारंभ होगा।