प्रदेश में फिजियोथैरेपिस्ट परिषद का गठन
जोधपुर| प्रदेश के फिजियोथैरेपिस्ट व फिजियोथैरेपी के स्टूडेंट्स की महासभा सेवन सेक्टर स्थित कम्युनिटी भवन में आयोजित हुई। इस मौके पर राजस्थान में स्वतंत्र फिजियोथैरेपिस्ट परिषद का निर्माण किया गया। महासभा में उपस्थित फिजियो ने स्वतंत्र परिषद के लिए शपथ ली और सरकार को ज्ञापन दिया। इसमें मारवाड़ एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपी, राजस्थानी फिजियोथैरेपी एसोसिएशन आदि ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ. प्रकाश जाखड़, संजय कुमावत, संजय मीणा, सहीराम चौधरी, राजाराम मीणा एवं राजकीय फिजियोथैरेपी कॉलेज, केएस मेमोरियल फिजियोथैरेपी कॉलेज और एसएलएनजी फिजियोथैरेपी कॉलेज के स्टूडेंट्स मौजूद थे।