सिंधु समर कैंप 27 से, रजिस्ट्रेशन 22 तक
स्व. छत्तीदेवी पारवानी प|ी स्व. लेखुमल पारवानी की स्मृति में सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसायटी एवं सिंधु महिला मंडल द्वारा 10वें सिंधु समर कैंप का आयोजन 27 मई से चौहाबो स्थित सिंधु महल में किया जाएगा। सिंधु महल के चेयरमैन कन्हैयालाल टेवानी ने बताया कि कैंप में स्केटिंग, योगा, कराटे, सेल्फ डिफेंस, सिंधी फूड, भाषा नृत्य व लाडा, आर्ट एंड क्राफ्ट, एरोबिक्स, एंकरिंग, सिंधी व्यंजन, मेहंदी, ड्राइंग, साड़ी रैपिंग, ब्यूटीशियन, कुकिंग, स्पोकन इंग्लिश, नेल आर्ट, ग्रूमिंग आदि का प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। कैंप को-ऑर्डिनेटर राजकुमार परमानी ने बताया कि कैंप में भाग लेने की अंतिम तिथि 22 मई है।
अखिल भारतीय राजपुरोहित युवा सम्मेलन 21 से 
राजपुरोहित युवा क्रांति की ओर से अखिल भारतीय राजपुरोहित युवा सम्मेलन 21 व 22 मई को राजपुरोहित छात्रावास बालोतरा में होगा। युवा क्रांति के संयोजक ने बताया, कि युवा सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को पोस्टर का विमोचन कर गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में समाज बंधुओं को इसमें शामिल होने का न्यौता दिया गया। इस दौरान अरविंदसिंह धांगड़वास, गोविंदसिंह राजपुरोहित कालूड़ी, कंवराजसिंह राजपुरोहित बालोतरा, नारायणसिंह मनाना, प्रवीणसिंह राजपुरोहित कोरना और जेपीआर कोरना मौजूद थे।
गोशाला में गायों को खिलाया हरा चारा
राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद ने पुरुषोत्तम मास के दौरान रविवार को हरे घास की 1051 पुलिया भीड़ भंजन बालाजी स्थित गोशाला व उपकेश्वर महादेव स्थित गोशाला में गायों को खिलाई। परिषद के प्रदेश महामंत्री सुमनेश व्यास ने बताया, कि इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गुरु गोविंद कल्ला, संजीव व्यास, अमित व्यास, भुवनेश थानवी, शांतिप्रसाद व्यास, जिलाध्यक्ष प्रकाश जोशी, अंजू जोशी, दिनेश जोशी, गणेश नारायण उपाध्याय, उमा उपाध्याय, अमित शर्मा, हिमाक्षी शर्मा, संजू व्यास, अर्चना दवे, ओम श्रीराम महाराज और अश्विनी दवे मौजूद थे।
आर्य वीर दल का संभाग स्तरीय आवासीय शिविर शुरू
मोहनपुरा स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति भवन न्यास में रविवार को आर्य वीर दल का संभाग स्तरीय 7 दिवसीय योग, व्यायाम प्रशिक्षण एवं चरित्र निर्माण आवासीय शिविर शुरू हुआ। कार्यक्रम ध्वजारोहण के साथ आरंभ हुआ। शिविर संचालक डाॅ. महेश परिहार ने बताया, कि ध्वजारोहण कार्यक्रम में आर्य वीर दल के न्यास मंत्री आर्य किशनलाल गहलोत, कोषाध्यक्ष जयसिंह पालड़ी एवं आर्य समाज सूरसागर के संरक्षक नरसिंह सोलंकी मौजूद थे। शिविर में आर्य वीरों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा योग, प्राणायाम, लाठी, बॉॅक्सिंग, तलवार, मल्लखंभ, जिम्नास्टिक, आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही आर्य विद्वान अपने प्रवचनों से मार्गदर्शन भी करेंगे।
वीरांगना गोरा धाय का निर्वाण दिवस मनाया
जोधपुर में विक्रम संवत 1736 में मारवाड़ के एकमात्र राजकुमार अजीतसिंह को गोरा धाय ने औरंगजेब के शाही पहरे से बचाने के लिए अपने एकमात्र पुत्र का बलिदान दिया। वीरांगना गोरा धाय अपने पति मनोहर गहलोत के दिवंगत होने पर हाईकोर्ट रोड पर बनी छतरी के स्थान पर सती हो गई थीं। सैनिक क्षत्रिय माली सांस्कृतिक संवर्धन एवं इतिहास शोध संस्थान के तत्वावधान में वीरांगना गोरा धांय की 314वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहर विधायक कैलाश भंसाली, राजेंद्र गहलोत, नरेंद्रसिंह कच्छवाह, सुनिल परिहार, राजेंद्रसिंह सोलंकी, रमेश बोराणा, रेखा लोहिया, कुंती देवड़ा परिहार, पुखराज सांखला, जसवंतसिंह कच्छवाह, ओंकारराम कच्छवाह, राजेश गहलोत, लक्ष्मणसिंह सांखला, नरेश सुराणा, आनंदसिंह परिहार, धीरेंद्रसिंह गहलोत, हिम्मतसिंह गहलोत, जसवंत गहलोत, कर्णसिंह भाटी और ताराचंद गहलोत उपस्थित थे।
उम्मेद क्लब कार्यक्रमों के कैलेंडर का विमोचन
उम्मेद क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने वर्षपर्यंत होने वाले कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन किया। क्लब सचिव विनय कवाड़ ने बताया, कि कार्यक्रमों में सभी आयु वर्ग की पसंद का ध्यान रखा गया है। पोस्टर विमोचन के दौरान अध्यक्ष अनिल भंसाली, द्वितीय उपाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष मोतीचंद जैन, कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वीसिंह भाटी, शांतिलाल परिहार, रवि जैन, प्रेम जैन, राहुल भंडारी, डॉ. अरुण वैश्य, पुलकित गुप्ता, नीतेश शारडा, रमेश गांधी, कुशा अरोड़ा उपस्थित थे।
दाधीच समाज ने देव स्थान प्रन्यास बोर्ड सदस्य शर्मा का स्वागत किया
दाधीच समाज की ओर से रविवार को देव स्थान विभाग प्रन्यास बोर्ड के नव नियुक्त सदस्य नीतेश शर्मा का स्वागत किया। समाज के अध्यक्ष पवन आसोपा के नेतृत्व में पावटा दाधीच उद्यान में शाम को आयोजित कार्यक्रम में नव नियुक्त सदस्य नीतेश शर्मा व विशेष मेहमान के रूप में आए धुरेंद्र मेघवाल का माल्यार्पण कर साफा पहना स्वागत किया गया। अखिल भारतवर्षीय दाहिमा दाधीच ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री प्रेम शंकर आचार्य ने बताया, कि स्वागत कार्यक्रम में सोहन दाधीच, नवीन दाधीच, मुकेश करेसिया, देव किशन दाधीच, सत्यनारायण खांगटा, रामअवतार और जितेंद्र दाधीच सहित समाज बंधु उपस्थित थे।