कैंप में जीवन को सुंदर और समृद्ध बनाने के टिप्स दिए गए। शहरवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
दैनिक भास्कर की मीडिया पार्टनरशिप में रेलवे स्टेडियम ग्राउंड में चल रहा शिविर
जोधपुर। सन टू ह्यूमन कैंप के तीसरे दिन रविवार को आचार्य परम आलय ने प्रतिभागियों को ब्रेन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शरीर में तीन अग्नियां बहुत प्रबल होती हैं, जिनमें पेट व ब्रेन शामिल है। उन्होंने बताया कि ब्रेन की अग्नि को पैदा करने की जरूरत है क्योंकि इससे जीवन को सुंदर और समृद्ध बनाया जा सकता है। परम आलय ने कहा कि इसके लिए सुबह दस बजे से पहले सूरज की धूप में नाश्ता करना चाहिए। इससे विटामिन डी मिलता है जिसके बाद आपको कभी कैल्शियम और विटामिन की गोलियां खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि ब्रेन को हमेशा हल्का रखना चाहिए। इसके दो रूप होते हैं। एक सूर्य रूपी ब्रेन और दूसरा चंद्र रूपी ब्रेन। ब्रेन दो तरह से काम करता है। एक में अंहकार पैदा होता है, जो पूरी तरह नकली होता है। दूसरे में अस्तित्व और वास्तविक स्वभाव होता है, असली होता है। सोमवार से कैंप में मन से संबंधित प्रयोग होंगे।
कैंप में विशेषज्ञ ने दिए हेल्दी रहने के टिप्स