पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • कुम्हार समाज के शिविर में सभी जातियों के 282 लोगों ने किया रक्तदान, इनमें 13 दंपती, 40 महिलाएं भी शामिल

कुम्हार समाज के शिविर में सभी जातियों के 282 लोगों ने किया रक्तदान, इनमें 13 दंपती, 40 महिलाएं भी शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुम्हार समाज के शिविर में 13 दंपतियों ने रक्तदान किया। विभिन्न समाज के लोगों ने भी ब्लड दिया।

जोधपुर| समस्त कुम्हार समाज की ओर से रविवार को बाबा रामदेव मंदिर रोड स्थित कुम्हारों की बगीची में आयोजित शिविर में सभी समाज के 282 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें 13 दंपती और 40 महिलाएं भी शामिल हुईं। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व सांसद जसवंतसिंह विश्नोई और विधायक कैलाश भंसाली भी मौजूद थे।

संयोजक जितेंद्र सांवरिया एवं राजेश मंगल ने बताया, कि माली समाज, घांची समाज, सैन समाज और अन्य समाज के युवाओं ने भी मानव सेवा की भावना से रक्तदान किया। शिविर में महात्मा गांधी अस्पताल, उम्मेद अस्पताल और मथुरादास माथुर अस्पताल की टीम ने सेवाएं दी। इस दौरान रोगियों की जांच भी की गई। कार्यक्रम में पार्षद राकेश बागरेचा, बाबूलाल रोपिया, अमित सिंघाटिया, जितेंद्र सांवरिया, राजेश मंगल, पंकज घोड़ेला, नरेंद्र लिंबा, ओमप्रकाश, अनिल घोड़ेला, प्रशांत चांदोरा, हेमराज मालवीय, हितेष संखवाया, अरुण सोतवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

शिविर में 140 युवाओं ने किया रक्तदान

जोधपुर|
श्री विश्वकर्मा समाज विकास संस्थान एवं श्री जांगिड़ युवा सेना संगठन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संघ के अध्यक्ष सवाई मांडण ने बताया कि अतिथि गणपत सारण, रावताराम बिंजारिया, पूनाराम भवानी, निशा गौड़, हीरालाल मांडण थे। शिविर में 140 युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान मानाराम, गुमानाराम, भीमाराम, पुरखाराम, मोहनलाल, नरेश, गिरीश, धर्मेंद्र, जगदीश, जेठानंद, महेशाराम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...