नारवां खीचीयान में भागवत कथा की पूर्ण आरती पर मित्रता की मिसाल का वर्णन
जोधपुर| पंडित सुनील महाराज ने कहा, कि दुनिया में कृष्ण-सुदामा की मित्रता की कोई मिसाल नहीं है। यह ऊंच-नीच का भेद मिटाने वाली है। इसमें भगवान और भक्त के मिलन का भाव छिपा है। वे रविवार को नारवां खीचीयान स्थित अचलमल विक्रम भवन में भागवत कथा की पूर्ण आरती के मौके पर साधकों का मार्गदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा, कि मित्र के साथ कभी धोखा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, कि भागवत कथा सुनने मात्र से मोक्ष संभव है। भगवान कृष्ण से हम सहनशीलता का भाव सीख सकते हैं। पूर्ण आरती पर कृष्ण द्वारा गोपियों के संग रासलीला, कंस वध आदि प्रसंगों का वर्णन किया गया। इसके बाद आरती की गई।
भागवत कथा आज से, पोस्टर का विमोचन
पाल रोड भादू मार्केट स्थित महादेव मंदिर परिसर में 21 से 27 मई तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन संत सुनील महाराज करेंगे। कार्यक्रम के पोस्टर का रविवार को विमोचन किया गया। इस अवसर पर अशोक पारीक, सुखदेव पारीक, राकेश पारीक, बजरंग आदि मौजूद थे।