मेघवाल समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 46 युवक, 27 युवतियां हुईं शामिल
जोधपुर| मेघवाल अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से रविवार को प्रतापनगर स्थित मेघवाल समाज की बगीची में युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 46 युवक और 27 युवतियां शामिल हुईं। जीवनसाथी की तलाश में आए युवक-युवतियों में से 35 तो सरकारी सेवा में थे और आधा दर्जन बीएड-इंजीनियर्स थे। पंडाल में मौजूद अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने परिचय देने मंच पर आने वाले युवाओं का उत्साह बढ़ाया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष धन्नाराम जोगावत ने बताया, कि सम्मेलन में जयपुर, उदयपुर, जोधपुर एवं अजमेर से युवक-युवतियां शरीक हुए। उन्होंने बताया, कि संगठन की ओर से राज्य स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में परिचय देने वाले युवाओं के अलावा समाज के सुभाष राठौड़, बीआर जोया, बीआर बुगालिया, उम्मेदलाल कड़ेला, श्रवण बाणिया, सुकनाराम, रूपाराम परिहार, सुगनाराम दैया, एसएस बामणिया, जीआर गेंवा आदि मौजूद थे।