पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जेल में प्रहरी को मोबाइल ले जाते पकड़ने के बाद जेल प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती

जेल में प्रहरी को मोबाइल ले जाते पकड़ने के बाद जेल प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| जोधपुर सेंट्रल जेल में पुलिस, प्रशासन और जेल प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में एक विदेशी कैदी व अन्य से 4 मोबाइल बरामदगी के बाद जेल प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी गई है। इसको लेकर रविवार को डीआईजी (जेल) ने कर्मचारियों की बैठक लेकर सभी को सख्त हिदायत दी। गौरतलब है, कि पूर्व में जेल का प्रहरी महेंद्र मोबाइल ले जाने की कोशिश में पकड़े जाने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। उन्होंने जेल गेट के बाहर सुरक्षा व चैकिंग करने वाले जवान गोरधन की तारीफ करते हुए कहा, कि जेल परिसर में सुरक्षा टीमों के प्रत्येक सदस्य को गोरधन से प्रेरणा लेनी चाहिए और बिना किसी भेदभाव के जेल में आने वाले हर शख्स की सघन तलाशी ली जाए। उल्लेखनीय है कि गत 15-16 अप्रैल की रात दो बजे जेल प्रहरियों की ड्यूटी शिफ्ट बदली के दौरान भीतर ड्यूटी करने जा रहे जेल प्रहरी महेंद्र को आरएसी की टीम ने तलाशी के दौरान जूतों में जुराब के भीतर टेप से चिपकाकर रखे दो मोबाइल ले जाते हुए पकड़ा था। जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाने के साथ ही पुलिस के हवाले कर दिया था।

जेल के किसी भी स्टाफ की मिलीभगत सामने आई तो होगी सख्त कार्रवाई

खबरें और भी हैं...