ओड समाज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
जोधपुर| श्री ओड समाज क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को रेलवे स्टेडियम में शुरू हुई। उद्घाटन मैच में मेड़तीगेट टीम ने बीजेएस टीम को छह विकेट से हराया। एक अन्य मैच में मसूरिया टीम ने रोमांचक मैच में रायगढ़ को एक रन से पराजित किया। पहले मैच में बीजेएस ने 109 रन बनाए । जवाब में मेड़ती गेट टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दूसरे मैच में मसूरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए। सुनील ने 43 रन व कैलाश ने 22 रन बनाए । राहुल ने तीन विकेट लिए । जवाब मे रायगढ़ की टीम 88 रन बना सकी। टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं पहुंच पाया । महेश ने 15 रन देकर पांच विकेट चटकाए। प्रतियोगिता में समाज की 20 टीमें भाग ले रही हैं।