पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आज से अनुपस्थित रहने वालों का कटेगा वेतन

शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आज से अनुपस्थित रहने वालों का कटेगा वेतन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाने वाले जिले के 7 हजार 3 सौ शिक्षकों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन आवासीय प्रशिक्षण शिविर में नवाचार शिक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। पहला चरण 21 मई से 26 मई तक चलेगा, हर चरण 6 दिवस का होगा। इसमें शिक्षकों को हिंदी पर्यावरण, अंग्रेजी और गणित के नवाचारों से अवगत करवाया जाएगा। जिससे वे बच्चों को नई तकनीक से शिक्षण करा सकें। जिले के हर ब्लॉक में होने वाले प्रशिक्षण शिविर में लेवल प्रथम के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जोधपुर शहर का प्रशिक्षण शिविर सूरसागर स्थित सेंट एलसम स्कूल में आयोजित हो रहा है। सर्व शिक्षा अभियान के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक मदनलाल विश्नोई ने बताया, कि शिविर में गर्भवती महिलाओं के साथ उन शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण से छूट दी गई है जिनके 6 माह तक की आयु के बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के वेतन में कटौती करने के साथ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त जब तक प्रकरण का निस्तारण नहीं होगा तब तक आगामी वेतन वृद्वि भी नहीं मिलेगी। प्रशिक्षण में सहभागियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक से होगी। प्रथम चरण 21 से 26 मई, द्वितीय चरण 28 मई से 2 जून, तृतीय चरण 4 जून से 9 जून और चौथा चरण 11 जून से 16 जून तक चलेगा।

खबरें और भी हैं...