सर्किट हाउस में विश्नोई का कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया।
जोधपुर| राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग के नवनियुक्त चेयरमैन जसवंतसिंह विश्नोई का रविवार को सर्किट हाउस में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भोपाल सिंह बड़ला के नेतृत्व में भाजपा देहात एवं शहर के कार्यकर्ताओं ने नागरिक अभिनंदन किया। भाजपा देहात जिला मीडिया प्रभारी रमेश विश्नोई ने बताया, कि नियुक्ति होने के बाद पहली बार जोधपुर आगमन पर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। विश्नोई ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, कि यह सम्मान जोधपुर के आमजन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उनका प्रयास रहेगा कि आम आदमी तक खादी पहुंचे। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, राज्य मंत्री कमसा मेघवाल, बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग, शहर विधायक कैलाश भंसाली, लूणी विधायक जोगाराम पटेल, राजस्थान लघु उद्योग विकास बोर्ड के चेयरमैन मेघराज लोहिया, जेडीए चेयरमैन महेंद्र सिंह राठौड़, उप जिलाप्रमुख गोपाराम बुडिया, महापौर घनश्याम ओझा, उप महापौर देवेंद्र सालेचा, जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, प्रदेश मंत्री जगदीश देवासी, शहर संगठन प्रभारी काशीराम गोदारा, लोहावट प्रधान भागीरथ बेनीवाल, फलौदी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद जाणी, देहात महामंत्री सिकंदर बक्स, डाॅ. सोहन चौधरी, भल्लाराम पटेल, शिवराम ग्वाला, रमेश विश्नोई, शहर महामंत्री महेंद्र मेघवाल, मुकेश लोढ़ा, ओमप्रकाश दैया, मनीष शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देहात सुरेश बाबल, शहर महेंद्र तंवर, शहर मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया, श्रवण चौधरी, धर्मेंद्र बुडिया, सुरेश डारा, शिवचरण धायल, ओमप्रकाश भादू, भागीरथ भादू, बलवीरसिंह बाबल, सूरज प्रकाश सारण, सुनील सारण, राजेंद्र बोराणा, जगतनारायण जोशी सहित भाजपा शहर व देहात के जिला पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।