जोधपुर | आईआईटी कानपुर की ओर से रविवार को दो शिफ्ट में जेईई एडवांस का पेपर आयोजित कराया गया। पहली बार हुए इस ऑनलाइन एग्जाम में करीब एक लाख 60 हज़ार स्टूडेंट्स अपीयर हुए। एडवांस का रिजल्ट 10 जून को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा जबकि आंसर-की 29 मई को jeeadv.ac.in पर रिलीज की जाएगी। हालांकि अभी तक पेपर में कोई एरर सामने नहीं आई है। स्टूडेंट्स की ओर से बताया गया कि इस बार कंप्यूटर बेस्ड पेपर होने की वजह से यह फायदा रहा कि अगर गलत आंसर मार्क कर दिया तो उसे रिमूव कर दूसरे को सलेक्ट करने का ऑप्शन मिल गया। इसके अतिरिक्त सवालों को बाद में रिव्यू के लिए मार्क करने का ऑप्शन भी था।
स्टूडेंट्स बोले- मैथ्स ईजी, फिजिक्स टफ
पेपर वन: स्टूडेंट्स की ओर से पेपर वन में कैमिस्ट्री मोडरेट जबकि मैथ्स ईजी बताया गया वहीं फिजिक्स का पेपर थोड़ा टफ बताया जा रहा था। पेपर वन कुल 180 मार्क्स का था। एडवांस में अपीयर हुए स्टूडेंट धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सेकंड पेपर में कैमिस्ट्री और मैथ्स मोडरेट रहा जबकि फिजिक्स डिफिकल्ट था। फिजिक्स में डेसीमल के सवालों में बहुत ज्यादा केलकुलेशन थी, जिस वजह से यह पेपर सबसे ज्यादा टाइम कंज्यूमिंग था।