धुंधाड़ा (जोधपुर) | भीषण गर्मी। बूंद-बूंद पानी के लिए जद्दोजहद। ऐसे में अजीत भवन महाराज स्वरूपसिंह चैरिटेबल ट्रस्ट ने लूणी क्षेत्र में किल्लत वाले स्थानों पर पानी के टैंकर पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। रविवार को 25 हजार लीटर क्षमता का पहला टैंकर गांवों में भेजा गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने बताया, कि जहां कहीं भी पानी का संकट है, लोग सूचना देकर पानी मंगवा सकते हैं। ट्रस्ट के विशेषाधिकारी यशपालसिंह, मंजू गौड़, सुरताराम देवासी ने बताया, कि एक्सईएन रणजीत सिंघवी से बातचीत कर जिन गांवों मेंं जल संकट है वहां निजी टैंकर से पानी भिजवाएंगे। रविवार को लूणी के दईपड़ा, मलवा, हिरणों का टांका सहित विभिन्न स्थानों पर पानी पहुंचाया गया।