संत घमंडीराम की समाधि तक पहुंचने की राह होगी आसान
संत घमंडीराम की समाधि तक पहुंचने की राह होगी आसान
जोधपुर | कागा की पहाड़ियों में स्थित संत घमंडीराम महाराज की समाधि तक का रास्ता सुगम होगा। जेडीए ने सड़क बनाने की घोषणा की है। इस सड़क के बनने से श्रद्धालुआें की दिक्कत कम होगी। जेडीए अध्यक्ष प्रो. महेंद्रसिंह राठौड़ ने बुधवार को पूर्व जिला प्रमुख अमिता चौधरी के नेतृत्व में श्रद्धालुआें के साथ पहुंचे शिष्टमंडल को इसके लिए आश्वस्त किया। जेडीए अध्यक्ष ने एसई सुखराम चौधरी को हाथोहाथ तकमीना बनाकर कागा से समाधि स्थल तक की सड़क के निर्माण की प्रक्रिया चालू करने के निर्देश दिए।