पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • 150 की स्पीड से स्कॉर्पियो ने कार पिकअप को मारी टक्कर, दंपती सहित 4 की मौके पर ही मौत

150 की स्पीड से स्कॉर्पियो ने कार-पिकअप को मारी टक्कर, दंपती सहित 4 की मौके पर ही मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर| जोधपुर/डांगियावास

जोधपुर-बाड़मेर रोड पर धवा इलाके में एक मामूली एक्सीडेंट के बाद स्कॉर्पियो के चालक ने पीछा होने की आशंका में गाड़ी 150 की स्पीड में दौड़ाई। भांडू गांव के बस स्टैंड पर रॉन्ग साइड जाकर सामने से आती एक कार और फिर पिकअप को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो चालक की इस लापरवाही ने खुद के साथ ही तीन अन्य की भी जान ले ली। एक क्षतिग्रस्त गाड़ी में थोड़ी आग भी लग गई। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे हुए हादसे के बाद मदद के लिए दौड़ लोगों ने गाड़ियों में फंसे लोगों को पुलिस के साथ मिलकर बमुश्किल बाहर निकाला। पांच घायलों को एमडीएम हॉस्पिटल पहुंचाया गया। बोरानाडा थानाधिकारी रघुवीरसिंह ने बताया कि बाड़मेर के सरदारपुरा में वन विभाग की चौकी के निकट रहने वाले रामलाल जांगिड़ (50) प|ी पार्वती (45) के साथ बाड़मेर से जोधपुर की तरफ आ रहे थे। अपुष्ट जानकारी के अनुसार धवा इलाके में इनकी स्कॉर्पियों से किसी अन्य गाड़ी को मामूली खरोंच लग गई थी। उसके बाद पीछा होने की आशंका के चलते जांगिड़ ने स्कॉर्पियो तेजी से दौड़ाई। भांडू कलां गांव के बस स्टैंड के निकट तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आती एक अल्टो कार को टक्कर मारी इसके ऊपर निकलते हुए दूसरी पिकअप से जा टकराई। भीषण टक्कर में स्कॉर्पियो चला रहे रामलाल व प|ी पार्वती, पिकअप चालक जैसलमेर के नरेली निवासी दौलतसिंह (35) और कार में सवार लूणी के बाणियावास निवासी सुरेशदास वैष्णव (28) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप में सवार पचपदरा निवासी हेमाराम जाट (20), कार चालक बाणियावास निवासी दिनेश वैष्णव (26), अचकी देवी (40), भावेश (1) और ममता (27) प|ी सुरेश वैष्णव घायल हो गए। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार दंपति जोधपुर में किसी हॉस्पिटल जा रहे थे।

इस संबंध में यह भी बताया जा रहा है कि डॉक्टर के पास जल्दी पहुंचने के चक्कर में गाड़ी तेजी से चला रहे थे। स्कॉर्पियो में पुलिस को डॉक्टर की कुछ पर्चियां व जांच रिपोर्ट भी मिली हैं। शाम को पुलिस ने चारों मृतकों के शव उनके परिजनों के जोधपुर पहुंचने पर एमडीएमएच में पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिए।

सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो अापको जानना जरूरी है

भांडू गांव के बस स्टैंड पर रविवार सुबह 11:30 बजे हादसा

भांडू कलां के बस स्टैंड पर रॉन्ग साइड जाकर अल्टो को चपेट में लिया। तेज टक्कर मारकर आगे बढ़ी।

ग्रामीणों ने पलटे वाहन सीधे किए, फंसे घायलों को निकाला

भांडू बस स्टैंड के निकट ही हुए इस हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई और घायलों की चीखें गूंजने लगी। लोगों ने तत्परता दिखाई और गाड़ियों में फंसे घायलों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। जानकारी मिलने पर बोरानाडा थानाधिकारी व टीम भी वहां पहुंची। एसीपी (बोरानाडा) सिमरथाराम भी मौके पर पहुंचे। तब तक घायलों को एमडीएम हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया।

नारियल भरे पिकअप से जाकर भिड़ी। टक्कर इतनी तेज कि दोनों गाड़ियां आपस में फंसी।

रोड पर क्षतिग्रस्त तीनों वाहन व बिखरे नारियल।

बस स्टैंड की भीड़ हादसे से बची

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो और पिकअप आपस में ही फंस गई। इन्हें सीधी करने के लिए लोगों ने क्रेन के साथ काफी देर तक मशक्कत की, तब कहीं जाकर दोनों गाड़ियां अलग हो पाईं। हादसे के बाद पिकअप में भरे हरे नारियल पूरी सड़क पर बिखर गए। इसके चलते काफी देर तक ट्रैफिक भी बाधित हुआ। गनीमत रही कि बस स्टैंड पर आमतौर पर लोगों की भीड़ रहती है, लेकिन इस हादसे में कोई चपेट में नहीं आया।

खबरें और भी हैं...