पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जोधपुर एम्स चिकित्सा शिक्षा में नैतिकता का पाठ्यक्रम तैयार करने में मदद करेगा

जोधपुर एम्स चिकित्सा शिक्षा में नैतिकता का पाठ्यक्रम तैयार करने में मदद करेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महावीर प्रसाद शर्मा | जोधपुर

एम्स जोधपुर अब यूनेस्को बायो एथिक्स चेयर के साथ मिलकर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नैतिकता का पाठ्यक्रम तैयार करने में मदद करेगा। यूनेस्को बायो एथिक्स यूनिट और 3 टी- आईबीएचएससी कोर्स का उद्घाटन 23 मई को एम्स के लेक्चर थियेटर 1 में होगा। साथ ही तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत भी होगी। इसमें एम्स जोधपुर के सभी विभाग की फैकल्टी को नैतिकता का पाठ्यक्रम बनाने में किस प्रकार मदद की जा सकती है उसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए सभी विभाग से एक एक फैकल्टी इस कार्यशाला में भाग लेंगी। सचिव डॉक्टर पंकज भारद्वाज ने बताया, कि खुशी की बात है कि एम्स जोधपुर बायो एथिक्स, हाइफा में यूनेस्को चेयर के अंतर राष्ट्रीय नेटवर्क का बायो एथिक्स यूनिट स्थापित कर रहा है। इसका उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में एमबीबीएस कर रहे स्टूडेंट्स के लिए नैतिकता का आधुनिक पाठ्यक्रम तैयार करना है। उन्होंने बताया, कि इजराइल की हाइफा यू्निवर्सिटी में 2001 से यह प्रयास कर रही है। हाइफा यू्निवर्सिटी में स्वास्थ्य, कानून और नैतिकता के अंतर राष्ट्रीय केंद्र ने एक अंतर राष्ट्रीय परियोजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर में चिकित्सा स्कूलों में पढ़ाए जाने के लिए चिकित्सा नैतिकता का एक नया, आधुनिक पाठ्यक्रम तैयार करना है। जिसमें अब एम्स जोधपुर भी मदद करेगा।

यूनेस्को बायो एथिक्स चेयर के साथ पहली बार जोधपुर एम्स से शुरुआत

खबरें और भी हैं...