पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • सेक्शन ऑफिसर के पद पर पदोन्नति प्रक्रिया पर लगाई रोक, अगली सुनवाई 9 जुलाई को

सेक्शन ऑफिसर के पद पर पदोन्नति प्रक्रिया पर लगाई रोक, अगली सुनवाई 9 जुलाई को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश अरुण भंसाली ने एक याचिका को विचारार्थ स्वीकार करते हुए जेएनवीयू प्रशासन को नोटिस जारी कर सेक्शन ऑफिसर पद पर पदोन्नति के मामले में जवाब तलब किया है। साथ ही अगली सुनवाई तक पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगाने के भी आदेश दिए हैं। अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी। याचिकाकर्ता एस रविचंद्र की ओर से दायर याचिका में बताया, कि जेएनवीयू में कार्यरत असिस्टेंट में से वो सबसे सीनियर है। जबकि उससे जूनियर कई कर्मचारी पदोन्नत हो चुके हैं। एक बार फिर उनसे जूनियर को सेक्शन ऑफिसर के पद पर पदोन्नत करने की कोशिश की जा रही है। एसओ के कुल 19 पद हैं, जिसमें 6 एसटी व 9 एससी केटेगरी के अभ्यर्थी पहले से ही कार्यरत है। जुलाई 2018 में एक और पोस्ट खाली हो रही है, उस पद पर भी उससे जूनियर को पदोन्नत किया जा रहा है। कोर्ट ने याचिका विचारार्थ स्वीकार करते हुए जेएनवीयू को नोटिस जारी कर 9 जुलाई तक जवाब तलब किया है। इसके अलावा अगली सुनवाई तक सेक्शन ऑफिसर के पद पर पदोन्नति प्रक्रिया नहीं करने के आदेश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...