जोधपुर| मंडोर क्षेत्र में जेडीए की ओर से 3 करोड़ से 12 सड़कों की मरम्मत के साथ सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वीरेंद्र नगर की सड़कों पर 68 लाख, सुसवाणी माता कॉॅलोनी की सीसी रोड निर्माण पर 43 लाख, गऊघाटी कॉॅलोनी में सीसी रोड के निर्माण पर 15 लाख, उगम विहार, महादेव नगर, आदित्य नगर, शिवाजी नगर, करणी नगर में 54 लाख से डामरीकरण तथा नया बास, जोहरी नगर, मां भगवती नगर में 57 लाख से डामरीकरण के कार्य होंगे। जेडीए अध्यक्ष डाॅ. महेंद्रसिंह राठौड़ ने रविवार को वीरेंद्र नगर में रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। अध्यक्षता महापौर घनश्याम आेझा ने की। शहर विधायक कैलाश भंसाली, सुरेश भाटी, पार्षद भंवर कंवर, अमिता गहलोत, अतुल भंसाली, शिवदान सिंह, कर्नल बजरंग सिंह राठौड़ व वीरेंद्र नगर विकास सेवा समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।