पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • फोटोग्राफी के फंडामेंटल्स सीख रहे, उठने बैठने व बात करने के तरीके जान निखार रहे पर्सनेलिटी

फोटोग्राफी के फंडामेंटल्स सीख रहे, उठने-बैठने व बात करने के तरीके जान निखार रहे पर्सनेलिटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | दैनिक भास्कर और अमर आदेश्वर इन्फ्रास्ट्रक्चर्स की ओर से चल रहे समर कैंप में एक्सपर्ट्स की ओर से शहर के अलग-अलग लोकेशंस पर विविध विधाओं की ट्रेनिंग दी जा रही है। 15 मई से शुरू हुए इस कैंप में पार्टिसिपेंट्स में विधाओं में परफेक्शन आने लगा है। बच्चों में गिटार और डांस तो गर्ल्स में ब्यूटी, मेहंदी और हेयर स्टाइल्स को लेकर क्रेज दिखा। सेंट्रल एकेडमी की पावटा, कुड़ी हाउसिंग बोर्ड, शास्त्रीनगर, चौहाबो व रातानाडा शाखा में कैंप में बच्चे नई-नई कलाएं सीख कर गर्मियों की छुट्टियों का फायदा उठा रहे हैं।

क्रिकेट मैच की बेहतर फोटोग्राफी करनी है तो क्रिकेट की बारीकियां भी जानें

फोटोग्राफी की क्लास में एक्सपर्ट अमित सांखला ने प्रतिभागियों को टिप्स दिए कि अगर क्रिकेट मैच की फोटोग्राफी करनी है तो क्रिकेट की बारीकियां जानना भी जरूरी है। उन्होंने कैमरा हैंडलिंग, लैंस, एक्सपोजर, फोकस, लाइट, गैजेट बैग, एडिटिंग आर्ट आदि के बारे में बताया। स्टूडेंट्स चीकू और कुलेश्वर ने बताया कि क्लास जॉइन करने के बाद उन्होंने फोटोग्राफी के फंडामेंटल्स अच्छी तरह सीख लिए हैं। अब कैमरा लेकर घर से निकल जाते हैं और कुछ भी इंट्रेस्टिंग दिखता है तो कैप्चर कर लेते हैं।

क्रिएटिव राइटिंग क्लास में विशेषज्ञ ने बच्चों को पेन व मार्कर का इस्तेमाल करना सिखाया।

कैलीग्राफी में इमेजिनेशन को दे रहे शब्द

शास्त्रीनगर सेंट्रल एकेडमी में पूजा गुर्जर स्टूडेंट्स को स्टोरी में कैरेक्टर डेवलप करने, इंट्रस्टिंग प्लॉट बिल्ड करने, ट्विस्ट डालकर उसे इंट्रस्टिंग बनाना सिखा रही हैं। चौहाबो सेंट्रल एकेडमी में अर्चना पोसवाल कैलीग्राफी सिखा रही हैं। शब्दों की डिफरेंट स्टाइल्स के साथ ही वे इनमें पॉइंटेड, फ्लैट पेन और मार्कर यूज करना भी सिखा रही हैं। कुड़ी सेंट्रल एकेडमी में पर्सनेलिटी डेवलपमेंट क्लास में डॉ. पूजा गहलोत ने बताया कि काॅन्फिडेंस व मुस्कुराहट के साथ बात करेंगे तो सामने वाले के मन में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। स्टूडेंट्स को उठने-बैठने के तरीके भी बताए।

नेल आर्ट का प्रशिक्षण आज से : सोमवार से 25 मई तक अल्पना लडवानी की ओर से शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल एकेडमी में सुबह नौ से दस बजे तक नेल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 28 मई से 1 जून तक ये प्रशिक्षण चौहाबो सेंट्रल एकेडमी में दिया जाएगा। कार्यक्रम में मनाेहर पुस्तक भंडार, आइकोनिक हेयर सैलून का सहयोग मिल रहा है। सेंट्रल एकेडमी, एनआईईएम, द उम्मेद स्कूल, उम्मेद होटल और गढ गोविंद वैन्यू पार्टनर हैं।

खबरें और भी हैं...