पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • स्टेट लेवल सिंधी गायन प्रतियोगिता के फाइनल में जोधपुर के तीन प्रतिभागी

स्टेट लेवल सिंधी गायन प्रतियोगिता के फाइनल में जोधपुर के तीन प्रतिभागी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर व जय झूलेलाल सोसाइटी जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय सिंधी आइडल (सिंधी गायन प्रतियोगिता) रविवार को चौहाबो 16 सेक्टर स्थित सिंधी पंचायत भवन में हुई। इसमें 17 प्रतिभागियों ने सिंधी गीतों, भजनों व कलाम सुनाकर प्रतिभा दिखाई। तीन प्रतिभागी फाइनल के लिए चुने गए। अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, पंचायत अध्यक्ष इंद्रकुमार टहिल्यानी, महासचिव राम तोलानी, मुरली गंगवानी, लक्ष्मण खेतानी, ललित पारवानी, कमल वरदानी, प्रभु ठारवानी, महेश खेतानी, रमेश चंगुलानी, खेमचंद गोकानी, लख्मीचंद किशनानी, तीर्थ डोडवानी, अशोक मूलचंदानी, मीना मुल्तानी, हरीश कारवानी, कन्हैयालाल पंजाबी, प्रीतम लालवानी, राजा ठाकुरानी, राजू संभवानी व लीला कृपलानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सिंधी गीतों पर झूमे श्रोता

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रमुख सिंधी गीतों व भजनों की प्रस्तुति पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। प्रतियोगिता निर्णायक अनिता शिवनानी, हरीश देवनानी व गोविंद कर्मचंदानी द्वारा 3 प्रतिभागियों का अजमेर में होने वाले फाइनल के लिए चयन किया गया। इनमें सुनील लालवानी प्रथम, भूमिका सेवानी द्वितीय व सीमा मनसुखानी तृतीय रहीं। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट किए संचालन जेठानंद लालवानी व योगेश चंगुलानी ने किया।

खबरें और भी हैं...