कार वर्कशॉप में मारपीट कर नकदी लूट ले गए
जोधपुर| कुड़ी भगतासनी थानांतर्गत पाली रोड पर स्थित एक कार वर्कशॉप में घुसकर मारपीट की और वर्कशॉप मालिक के गुरु से नकदी छीनकर ले भागे। कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलतया सूरसागर थानांतर्गत नाथों की पालड़ी निवासी रमेशनाथ पुत्र धन्नानाथ की ओर से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया गया, कि वह कार मैकेनिक है और पाली रोड पर झालामंड चौराहा के निकट उसका कृष्णा मारुति वर्कशॉप है। सोमवार को कुछ लोग एक बोलेरो में सवार होकर उसके वर्कशॉप पहुंचे और वहां बैठे उसके गुरु माधोनाथ उर्फ प्रतापनाथ के साथ मारपीट कर उनकी जेब में रखी नकदी लूटकर ले गए।