पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • चार साल की मासूम से ज्यादती व तीली से जलाने की कोशिश का आरोपी बालिग निकला, गिरफ्तार

चार साल की मासूम से ज्यादती व तीली से जलाने की कोशिश का आरोपी बालिग निकला, गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाल रोड इलाके की मिल्क मैन कॉलोनी में रहने वाली चार साल की एक मासूम से ज्यादती करने और उसे माचिस की तीली से जलाने की कोशिश करने वाला शातिर बालिग निकला, तो बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले आरोपी ने मंगलवार को पकड़े जाने के बाद पुलिस को अपनी उम्र 16 साल बताई थी।

एसीपी (वेस्ट) कमल सिंह ने बताया, कि मिल्कमैन कॉलोनी इलाके में मूलतया उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का एक श्रमिक परिवार रहता है। इस परिवार की ओर से दी रिपोर्ट में बताया, कि मिल्कमैन कॉलोनी स्थित उसके किराए के कमरे के सामने ही मूलतया यूपी के बलरामपुरा जिले में उतरोला गांव का कुशाल गुर्जर पुत्र जमुना प्रसाद रहता है। कुशाल ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे परिवादी की चार साल की बेटी को अपने कमरे में बुलाया। वहां से करीब एक घंटे बाद मासूम वापस घर पहुंची, तो उसके नाजुक अंगों पर चोट व जलने के निशान परिवादी की प|ी ने देखे। पूछने पर उसने बताया, कि पड़ोसी लड़के ने उसके साथ गलत हरकतें की। बाद में पुलिस ने आरोपी कुशाल को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में उसने खुद की उम्र 16 साल बताई। मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल इत्यादि कराने के बाद पुलिस ने आरोपी के बारे में पड़ताल शुरू की। इस दौरान बुधवार को पुलिस के हाथ आरोपी का आधार कार्ड लगा, जिसमें उसकी उम्र 18 साल 3 महीने होना सामने आया। इस पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी कुशाल गुर्जर को दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज केस में गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...