पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • ज्वैलर को रंगदारी के लिए धमकी देने के मामले में हीरा और अनमोल पुलिस रिमांड पर

ज्वैलर को रंगदारी के लिए धमकी देने के मामले में हीरा और अनमोल पुलिस रिमांड पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीतरी शहर के एक ज्वैलरी कारोबारी को रंगदारी के लिए फोन पर धमकी देने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने बदमाश हरेंद्र उर्फ हीरा जाट और लॉरेंस के भाई अनमोल को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सदर बाजार थानाधिकारी संजय बोथरा ने बताया, कि गत 7 अक्टूबर 2017 को हाथीराम का ओडा इलाके के ज्वैलर मुकेश सोनी को हरेंद्र जाट उर्फ हीरा ने वॉट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। इस केस में ज्वैलर की रिपोर्ट पर सदर बाजार थाने में हरेंद्र सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में जोधपुर के कुख्यात बदमाश कैलाश विश्नोई की भूमिका भी नजर आई थी। इसका कारण ज्वैलर मुकेश सोनी की मांजू के दुश्मन हिस्ट्रीशीटर दिनेश भंबानी से दोस्ती होना बताया जा रहा था। इस केस की जांच में जुटी पुलिस टीम ने मंगलवार को गैंगस्टर लॉरेंस के स्थानीय गुर्गे शेरगढ़ के दासानिया में डाडे की बेरी निवासी हीराराम उर्फ हरेंद्र जाट (20) पुत्र जेठाराम और लॉरेंस के भाई पंजाब के फाजिल्का में वहाबवाला थानांतर्गत दुतारावाली निवासी अनमोल विश्नोई (18) पुत्र लविंद्र विश्नोई को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। बुधवार को पुलिस ने इन दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को दो-दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर केस से जुड़े अन्य बदमाशों की भूमिका के बारे में पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं...