पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • निलंबित आईएएस निर्मला मीणा का नहीं मिला सुराग, नोटिस चस्पां करने के बाद भी नहीं आई

निलंबित आईएएस निर्मला मीणा का नहीं मिला सुराग, नोटिस चस्पां करने के बाद भी नहीं आई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरीबों को बांटे जाने वाले राशन के 35 हजार क्विंटल गेहूं को आटा मिलों में बेचकर 8 करोड़ रुपए के घोटाले की मुख्य आरोपी सीनियर आईएएस (निलंबित) निर्मला मीणा मंगलवार को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के साथ ही खुद भूमिगत हो गई। इसके बाद एसीबी की टीम ने मीणा के घर पर नोटिस चस्पां किया, लेकिन इसके 24 घंटे बाद भी मीणा एसीबी के हाथ नहीं आई। उल्लेखनीय है कि जोधपुर में जिला रसद अधिकारी के पद पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सर्वाधिक लंबे समय तक रहने वाली निर्मला मीणा के खिलाफ गत दिनों एसीबी ने 8 करोड़ रुपए का घोटाला करने का केस दर्ज किया था। इसके बाद कई बार मीणा को एसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वो एसीबी के सामने पेश होने के बाद भी एसीबी के सवालों का संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे पाई और सवालों को टालती रही।

दूसरी ओर, मीणा की ओर से अग्रिम जमानत याचिका भी हाईकोर्ट में लंबित रही। मंगलवार को हाईकोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट का निर्णय आने के कुछ घंटे पहले ही मीणा अपने पति के साथ घर से निकल चुकी थी और रात को घर भी नहीं लौटी। मीणा की तलाश में एसीबी की टीम ने सरकारी आवास भी पहुंची, लेकिन वो पहले ही फरार हो चुकी थी। बुधवार को भी एसीबी की टीम ने मीणा के घर पर दबिश दी और मीणा के मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल बंद मिल रहा है। एसीबी निर्मला मीणा और उनके पति, दोनों से पूछताछ करेगी और इसी के चलते दोनों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...