पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एटीएम और पिन नंबर पूछ ऑनलाइन निकाले Rs.40 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर. जोधपुर| मंडोर के निकटवर्ती मायली मंडावता इलाके में रहने वाले एक युवक से किसी शातिर ने पहले तो बातों में उलझाकर उसके एटीएम कार्ड नंबर और फिर उस पर अंकित कोड हासिल करने के बाद उसके खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर 40 हजार रुपए निकाल लिए। महामंदिर पुलिस ने बताया, कि मंडोर के मायली मंडावता इलाके में रहने वाले गजेसिंह माली पुत्र प्रेमसिंह ने रिपोर्ट देकर बताया, कि 10 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक का अफसर बताते हुए एटीएम कार्ड के नंबर और उसके पीछे लिखे कोड नंबर पूछे। उसकी बातों में आकर गजेसिंह ने दोनों नंबर बता दिए।

खबरें और भी हैं...