पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • रेलवे बोर्ड सदस्य सिंह ने किया जोधपुर मंडल का निरीक्षण

रेलवे बोर्ड सदस्य सिंह ने किया जोधपुर मंडल का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्री सुविधाओं को और अधिक बेहतर करने के दिए निर्देश

जोधपुर| रेलवे बोर्ड के सदस्य कर्षण घनश्याम सिंह ने बुधवार को जोधपुर में रेलवे स्टेशन और डीजल शेड का निरीक्षण करने के बाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में जोधपुर मंडल में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं के लिए किए जा रहे विकास कार्यों को देखने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार जोधपुर दौरे पर आए सिंह ने यात्रियों को सुविधा सुलभ करने की बात कही। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौतम अरोरा, उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर आरके अटोलिया, अपर मंडल रेल प्रबंधक एके शर्मा और राजू भूतड़ा सहित मंडल के अधिकारी उपस्थित थे। सिंह ने रेलवे विद्युतीकरण के लाभ बताते हुए संबंधित कार्य योजना तथा वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर विभिन्न कार्यों के लिए निर्देश दिए। उन्होंने भगत की कोठी डीजल शेड का गहन निरीक्षण करने के साथ सामग्री प्रबंधन की जानकारी लेकर इसे ओर बेहतर बनाने के सुझाव व दिशा निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...