आइसेक का यूथ स्पीक फोरम 29 को
जोधपुर| यूथ के लिए काम करने वाली और यूथ द्वारा संचालित ऑर्गेनाइजेशन आईसेक जोधपुर में 29 अप्रैल को एसएन मेडिकल कॉलेज में यूथ स्पीक फोरम का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के युवा व वरिष्ठ प्रतिभाशाली नेतृत्वकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम के तहत ज्वलंत मुद्दों पर पैनल डिस्कशन व पावर वार्ता के साथ-साथ वर्कशॉप जैसी गतिविधियां भी होगी। फोरम में पैनलिस्ट के तौर पर नैना जायसवाल, परेश गुप्ता और यश शर्मा रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि गूगल बॉय अगस्त जायसवाल व इंडियन आइडल फेम मोती खान भी भाग लेंगे। आइसेक के जोधपुर चैप्टर के प्रेसीडेंट अमन सोनी ने बताया, कि फोरम में पार्टिसिपेट करने वाले सभी प्रतिभागियों को अपने विचार साझा करने का अवसर दिया जाएगा।