फुटबॉल कोच मालम सिंह को याद किया
फुटबॉल कोच मालम सिंह को याद किया
जोधपुर | फुटबॉल कोच और मारवाड़ क्लब के संस्थापक मालम सिंह की पुण्यतिथि पर खेल प्रेमियों ने याद किया। इस अवसर पर बुधवार को यहां उम्मेद स्टेडियम में एक सदभावना फुटबॉल मैच खेला गया। इसमें मारवाड़ रेड टीम विजयी रही। इस अवसर पर डायरेक्टर विद्याश्रम ग्रुप कैप्टन एसके शर्मा मुख्य अतिथि थे। वाइस प्रिंसिपल डाॅ. ओम सिंह विशिष्ट अतिथि थे। आयोजन सचिव सुरेंद्र सिंह बीका ने आभार व्यक्त किया।