अक्षय तृतीया पर मरुधर ज्वैलर में उमड़ी ग्राहकों की भीड़
अक्षय तृतीया पर मरुधर ज्वैलर में उमड़ी ग्राहकों की भीड़
अक्षय तृतीया पर श्री मरुधर ज्वैलर में सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। महाप्रबंधक अरविंद रुद्रा ने बताया, कि सुबह शो रूम के खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। कई ग्राहकों को एक-एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया, कि सोने के आभूषण के साथ-साथ सोने का सिक्का तथा डायमंड ज्वैलरी की भी काफी खरीद रही। रुद्रा ने बताया, कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अक्षय तृतीया पर ज्यादा खरीदारी हुई। देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही।
रिटायर्ड मेजर जनरल राठौड़ द उम्मेद स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर
द उम्मेद स्कूल में रिटायर्ड मेजर जनरल रानुसिंह राठौड़ ने एकेडमिक डायरेक्टर का पद संभाला। समारोह में स्टाफ ने राठौड़ के तिलक लगाकर स्वागत किया। स्कूल सलाहकार उम्मेदसिंह चंपावत ने कहा, कि स्कूल में बच्चों को अपनी पढ़ाई के साथ मानसिक व शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है। मेजर राठौड़ ने कहा, कि बच्चों के विकास की जो जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं स्कूल टीम के साथ मिलकर पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा। इस दौरान चेयरपर्सन सुमन कंवर, प्राचार्य राजीवदत्त शर्मा, उप प्राचार्य डॉ. केएस गहलोत, संस्था समिति के सदस्य महेंद्रसिंह राठौड़, शक्तिसिंह भाटी सहित पूरा स्टाफ मौजूद था।
कनिष्का और रियू के बीच करार, उत्पाद पर मिलेगी10 साल की गारंटी
जोधपुर में पड़ने वाली तेज गर्मी से बचने के लिए जर्मनी की कंपनी रियू ने जोधपुर कनिष्का मेटल के साथ एमओयू किया है। जर्मनी की कंपनी रियू विभिन्न देशों के मौसम अनुसार यूपीवीसी उत्पाद बनाती है। जो तेज धूप में भी घर को ठंडा रखती है। कनिष्क मैटल के प्रमोटर व डायरेक्टर आशीष अग्रवाल ने बताया, कि रियू कंपनी की तकनीकी विशेषज्ञों के निर्देशन में बोरानाडा स्थित यूनिट में विभिन्न उत्पादों का प्रोडक्शन किया जा रहा है। विंडो व डोर बनाने वाली विशेषज्ञ रियू के सभी उत्पादों पर 10 साल की गारंटी है। अग्रवाल ने बताया कि रियू व कनिष्का के संयुक्त उपक्रम में बन रहे उत्पाद घर की विंडो व दरवाजों की डिजाइन के हिसाब से परिवर्तित व रिप्लेस में भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया, कि अन्य कंपनियां जहां 3 से 4 डिजाइन ही बनाती है, वहीं रियू-कनिष्क मैटल उपभोक्ताओं को 50 से अधिक डिजाइन उपलब्ध करा रहा है।