अधेड़ महिला से ज्यादती और हत्या का आरोपी गिरफ्तार
बासनी हड्डी मिल इलाके में एक महिला के साथ गत 13 अप्रैल की रात ज्यादती और बाद में सिर पर पत्थर मारने के मामले में बासनी पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बासनी थानाधिकारी मदन बेनीवाल ने बताया, कि हड्डी मील इलाके की एक महिला की बेटी ने सोमवार को केस दर्ज कराया था। इसमें उसने बताया, कि हड्डी मील क्षेत्र में रहने वाली उसकी मां के साथ मूलतया सिवांची गेट भील बस्ती हाल हड्डी मील निवासी भैराराम भील (31) पुत्र छोटाराम ने 13 अप्रैल की रात ज्यादती की और बाद में उसके सिर पर पत्थर से वार कर घायल कर दिया। एमडीएमएच में भर्ती घायल पीडि़ता की मंगलवार को मौत हो गई। इस संबंध में पहले से दर्ज केस को हत्या में तब्दील कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी भैराराम भील को गिरफ्तार कर लिया। इस केस में उसके भाई भरत की भूमिका के बारे में भी पड़ताल की जा रही है।