पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कंडारा स्मृति क्रिकेट के पोस्टर का विमोचन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | वाल्मीकि समाज स्पोर्ट्स क्लब जोधपुर के तत्वावधान में स्वर्गीय जयकिशन कंडारा स्मृति अखिल राजस्थान तृतीय वाल्मीकि चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता 25 अप्रैल से शुरू होगी। आचार्य चरणदास महाराज अखिल भारतीय नवल गुरु गादीपति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवल धर्म सभा ने प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के बस्तीराम गुंद, प्रभुदयाल लखन, विनोद कचोटिया, सुनील कंडारा, सुनील आदिवाल एवं समस्त सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद थे। आयोजन सचिव विजय कंडारा ने बताया कि प्रतियोगिता रंगीन पोशाक में सफेद गेंद से खेली जाएगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 7100 रुपये नगद पुरस्कार एवं उपविजेता टीम को 5100 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज व सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के लिए भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।

खबरें और भी हैं...