हजरत तन्हा पीर बाबा का उर्स संपन्न, चांद कादरी ने महफिले कव्वाली में समा बांधा
जोधपुर| हजरत तन्हा पीर बाबा का 795वां उर्स मुबारक यहां मंडोर में अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स के दौरान जायरीन का दरगाह परिसर में तांता लगा रहा। उर्स कमेटी अध्यक्ष छोटू उस्ताद बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से भेजी गई चादर पेश की गई। रात को कव्वाल चांद कादरी, अफजल चिश्ती ने अपनी गायकी से महफिल में समा बांध दिया। उन्होंने “मोहम्मद ना होते तो कुछ भी ना होता”, “दूल्हा बना है ख्वाजा” “मेरी जान जाए वतन के लिए” जैसी असरदार प्रस्तुति दी। उर्स के दौरान पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सईद अंसारी, महापौर घनश्याम ओझा, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, करण सिंह उचियारड़ा, सुपारस भंडारी, उम्मेद राज तातेड़, मजीद गौरी, पवन मेहता, सुरेश व्यास, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा पंवार, पार्षद संगीता बेनीवाल,अब्दुल करीम जोनी, रहमत बानो और अन्य लोग मौजूद थे।