पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • शहर में सावों की धूम रही, सामूहिक विवाह में 42 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

शहर में सावों की धूम रही, सामूहिक विवाह में 42 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरबा पार्क में जीनगर समाज का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ।

कम्युनिटी रिपोर्टर. जोधपुर| वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी आखातीज पर पर बुधवार को अबूझ सावे रहे। इस दौरान विवाह समारोह की धूम रही। इसी कड़ी में रांकावत ब्राह्मण व जीनगर समाज के 21-21 जोड़े, कुल 42 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

आखातीज पर अबूझ सावों की धूम रही। रांकावत ब्राह्मण समाज के नौवें सामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। रांकावत ब्राह्मण युवा सेवा समिति की ओर से चौपासनी स्थित स्काउट गाइड कैंप स्थल पर समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष गजेंद्र गोरवाल के अनुसार पाणिग्रहण संस्कार शाम चार बजे होने के बाद शाम साढे़ सात बजे जोड़ों को विदाई दी गई। कार्यक्रम में संतों एवं समाज के लोगाें की भागीदारी रही।

इसी तरह श्री जोगमाया जीनगर मोहल्ला विकास समिति प्रतापनगर की अोर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में एक तुलसी विवाह भी हुआ। डीजे की धुन पर सामूहिक दूल्हों की बारात विवाह स्थल शॉपिंग सेंटर स्थित गरबा पार्क पहुंची। यहां स्वागत सत्कार के बाद मुहूर्त अनुसार पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति की ओर से दूल्हों काे हेलमेट दिए गए। समाज के भामाशाहों ने कन्यादान में घरेलू सामान दिया। कार्यक्रम में ताराचंद गुर्जर, डायाराम चौहान, डॉ भगवतीलाल चौहान, जादूगर गोपाल, हस्तीमल चौहान, हुकमचंद चौहान, लालचंद सोलंकी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...