पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • कायस्थ स्वाभिमान रैली की तैयारियां शुरू, समाज के 5 लाख लोग जुटेंगे

कायस्थ स्वाभिमान रैली की तैयारियां शुरू, समाज के 5 लाख लोग जुटेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत में कायस्थों की संख्या 10 करोड़ से अधिक है। लेकिन इस समाज को सभी राजनैतिक दलों ने छलने का काम किया है। अाने वाले चुनावों में समाज के प्रतिनिधियों को उचित प्रतिनिधित्व मिले, इसके लिए अखिल भारतीय कायस्थ समाज की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसको लेकर 9 सितंबर को दिल्ली में कायस्थ स्वाभिमान रैली निकाली जाएगी, जिसमें पूरे देश से समाज के लगभग 5 लाख लोग शिरकत करेंगे।

यह जानकारी बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने पत्रकारों को दी। श्रीवास्तव ने बताया, कि महासभा देश के 21 राज्यों में कार्य कर रही है। देश के 19 राज्यों से होकर गुजरने वाली स्वाभिमान रैली राजस्थान में 20 से 30 मई के बीच जाएगी। 11 दिनों तक पूरे राजस्थान में दौरा करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल माथुर ने बताया, कि रैली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया, कि जल्द ही महासभा की अोर से एक स्कूल और मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। इस अवसर पर कैलाश स्वरूप राय, सुनील माथुर, गिरीश माथुर, कमलेश माथुर और डॉ. ऋषि माथुर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

राजस्थान में 20 से 30 मई तक निकलेगी रैली

महासभा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...