तपस्वी भाई-बहनों की हुई अनुमोदना
कम्युनिटी रिपोर्टर | जोधपुर
नागौरी गेट स्थित मुहताजी मंदिर में पारणा महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान तपस्वी भाई-बहनों की अनुमोदना की गई। महोत्सव के मुख्य लाभार्थी बनेचंद्र रेवंतमल, राजेंद्र कुमार, कमल कुमार, महेंद्र कुमार व नाहर परिवार का संघ की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर अमिता सरोज एवं समता नाहर ने तप अनुमोदना का गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन चंदन भंडारी ने किया। इस अवसर पर जैन संत डॉ. पदमचंद्र महाराज ने कहा, कि अक्षय तृतीया दान का पर्व है। यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें तप करने वाले साधकों को पारणा करवाने का अवसर मिला है।
इसी तरह पाल रोड अमर नगर स्थित तेरापंथ भवन में साध्वी चांद कुमारी और कमल प्रभा के सान्निध्य में अक्षय तृतीया का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर तपस्वी मीना वडेरा, पन्नालाल कागौत, अशाेक सुराणा को तेरापंथी सभा द्वारा जैन दुपट्टा व अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथी परिषद के मंत्री मितेश जैन ने किया।
इसी तरह महामंदिर के कुंभटों के बास स्थित आचार्य उदय सागर समता भवन में अशोक मुनि महाराज के सान्निध्य में प्रवचन, ज्ञान, ध्यान, तप, उपवास, एकासना आदि की तपस्या का कार्यक्रम रहा। इस अवसर पर हेम गिरि महाराज ने अशोक मुनि के तप की अनुमोदना में भजन की प्रस्तुति दी।
मुहताजी मंदिर में संतों-साध्वियों के सान्निध्य में पारणा महोत्सव हुआ। श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थीं।
क्रिया भवन में गूंजे जयकारे
क्रिया भवन में भगवान महावीर के जयकारे गूंजे। इस दौरान इक्षुरस से पारणा करवाया गया। शंखनाद की ध्वनि से जिनालय में आदिनाथ प्रतिमा पर इक्षुरस से प्रक्षाल अभिषेक किया गया। मूर्ति पूजक तपागच्छ संघ के प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया, कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुईं।