पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • कायलाना और खारी खुर्द गांव के खेत में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं

कायलाना और खारी खुर्द गांव के खेत में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर. जोधपुर | शहर के दो अलग-अलग इलाकों में बुधवार को दो युवकों के शव मिले। इनमें एक कायलाना झील में तैरता मिला, तो दूसरा करवड़ थानांतर्गत खारी खुर्द गांव के एक खेत में मिला। पुलिस ने दोनों शव शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाए हैं। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया, कि बुधवार को दिन में सूचना मिली कि कायलाना झील में एक युवक का शव तैर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवा शिनाख्त के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार उसकी उम्र करीब 20-22 साल, काली पेंट, काला लंबी आस्तीन का शर्ट, काले बाल, हाथ की कलाई पर रूद्राक्ष की माला, दाहिने हाथ में कड़ा व गले में भोमियाजी का फूल काले धागे में पहना हुआ है। पुलिस उसकी शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...