एटीएम से 2000 व 500 के नोट गायब, मिल रहे दो सौ रु. के नोट
स्टेशन के बाहर पीएनबी और एसबीआई का एटीएम पिछले कई दिनों से बंद है।
सिटी रिपोर्टर| जोधपुर
शहर के विभिन्न इलाकों के एटीएम से 2000 के नोट नहीं निकल रहे हंै। लोगों को बड़े नोट की जगह 200-200 रुपए के नोट मिल रहे हैं। बीते कुछ दिनों से कई बैंकों के एटीएम में नोट नहीं हाेने की चर्चा जोरों पर है। कहीं एटीएम सर्विस नहीं दे रहे हैं तो कहीं पर पैसा नहीं लिखा आ रहा है। कई एटीएम में बड़े नोट की जगह 100 और 200 रुपए के नोट तो निकल रहे थे, पर 2000 और 500 के नोट नहीं आ रहे थे। आरबीआई से बैंकों को दिशा-निर्देश भी मिले है कि वे बड़े नोट की जगह एटीएम में छोटे नोट ही डालें, जिससे बाजार में छोटे नोटों की करेंसी का प्रचलन बढ़ सकें। इधर, जोधपुर के विभिन्न इलाकों में करीब डेढ़ दर्जन एटीएम ऐसे थे, जहां करेंसी की किल्लत नजर आई। कुछ जगह नोट निकल रहे थे, लेकिन ज्यादातर छोटे नोट की करेंसी थी।