पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • चूहों ने खोखली कर दी ब्रह्मपुरी की सीसी गलियां व मेनहोल, सहमे लोग खुद करवा रहे मरम्मत

चूहों ने खोखली कर दी ब्रह्मपुरी की सीसी गलियां व मेनहोल, सहमे लोग खुद करवा रहे मरम्मत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेरिटेज के रूप में पहचान रखने वाली ब्रह्मपुरी के लोग इन दिनों चूहों (छोटी घूस) से खासे परेशान हैं। पिछले छह-सात माह से इनकी तादाद एकाएक बढ़ने से छोटी-छोटी गलियों की सीसी सड़कें खोखली हो गई हैं। कई जगह पर तो सड़कें घंसने भी लगी हैं। इसके कारण नालियों के आसपास बड़े-बड़े गड‌्ढे होने से नींवों में पानी रिसने के बाद लोगों ने अपने खर्चे से नालियों की मरम्मत शुरू करवाई है। ब्रह्मपुरी के भागीपोल, हजारी चबूतरा, नाला की गली, साठघरों का बास, वेदों का चौक, अचलावतों का बास, सुगंद गली, ठाकुरद्वारा, खागल सहित कई इलाकों में चूहों ने सड़कें खोखली कर दी हैं। चूहों ने नालियों के आसपास भी बड़े गड्‌ढे कर दिए हैं। इसके कारण घरों की नींवों में पानी रिसने लगा। लंबे समय से निगम की आेर से कोई विकास कार्य नहीं होने के चलते अब लोगों ने ही नालियों की मरम्मत व सड़कों के गड‌्ढे भरने का काम शुरू कर दिया है। नाला की गली में रहने वाले धर्मेंद बोहरा ने बताया कि चूहों ने सड़कों के साथ-साथ नालियों को भी खोखला कर दिया था। पानी रिसने के चलते निजी ठेकेदार से नालियों की मरम्मत करवाई। नरेंद्र व सुरेंद्र त्रिवेदी ने भी अपने मकान के आगे की नालियों की मरम्मत करवाई। मोहित दवे ने बताया कि चूहों ने घर से पानी की निकासी के लिए लगाया पाइप खोद दिया, जिससे पानी निकासी अवरुद्ध हो गई तो पूरी पाइप लाइन नई लगानी पड़ी। साठघरों का पास निवासी नवलकिशोर आेझा, रूपेश बोहरा व प्रशांत दवे बताया कि उन्होंने अपने खर्चे पर चूहों के कारण खराब हुई नालियों की मरम्मत करवाई।

सबसे पुराने इलाके की नालियों के आसपास गड‌्ढे करने से घरों की नींवों में रिस रहा पानी

ब्रह्मपुरी की गलियों में लोग अपने खर्च से करवा रहे नालियों-सड़कों की मरम्मत।

अभी बजरी की समस्या के कारण विकास कार्य चालू नहीं हो पा रहे हैं। विकास कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने के प्रयास कर रहे हैं।

संदीप माथुर, एक्सईएन

-भागीपोल से पदमसर तक की सड़क के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है, इसके पूरा होने के बाद सड़क व सीवरेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर देंगे।

घनश्याम आेझा, महापौर

खबरें और भी हैं...