पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • ओपन थिएटर: रिनोवेशन के लिए निविदा खोली, निगोसिएशन बाकी

ओपन थिएटर: रिनोवेशन के लिए निविदा खोली, निगोसिएशन बाकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| हाईकोर्ट के न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास व रामचंद्रसिंह झाला की खंडपीठ में पाल रोड स्थित सम्राट अशोक उद्यान में ओपन थिएटर के अधूरे पड़े कार्य को लेकर सुनवाई हुई। कोर्ट ने स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेते हुए यह जनहित याचिका दर्ज की थी। जेडीए की ओर से अधिवक्ता सुनील पुरोहित ने कोर्ट को बताया, कि अशोक उद्यान में ओपन थिएटर के रिनोवेशन व कंस्ट्रक्शन के लिए फाइनेंशियल बिड खोल दी गई है। अब डीएमआरसी ट्रेडिंग कंपनी से कमेटी निगोसिएशन करेगी, अगर निगोसिएशन को अप्रूव कर दिया जाता है तो जल्द ही वर्कऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। ओपन थिएटर के लिए 139 लाख रुपए का बजट मंजूर किया गया है। निगोसिएशन के लिए अधिवक्ता पुरोहित ने थोड़ी मोहलत मांगी, इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई 23 मई को मुकर्रर की है।

खबरें और भी हैं...