जौलाना का पूर्व सरपंच अपने ही घर के पीछे पेड़ से लटका मिला
भास्कर संवाददाता | जौलाना/अरथूना
ग्राम पंचायत जौलाना के पूर्व सरपंच प्रभुलाल का शव बुधवार सुबह अपने ही घरे के पीछे पेड़ से लटका मिला। पेड़ से लटका शव बिल्कुल जमीन से छूता हुआ नजर आने पर इसकी हत्या करने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को उतारा और पोस्टमार्टम करवाया। लोगों का कहना है कि प्रभुलाल की समाज में अच्छी पेठ थी। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के कारणों का खुलासा करने की मांग की है। प्रभुलाल की प|ी ने पूछताछ की तो बताया कि उसके पति की दिमागी हालत कुछ दिन से ठीक नहीं थी। मंगलवार रात को कुछ ऐसा कर रहे थे तो मैंने अपने जेठ और देवर को बुलाया था। देररात तक हम बैठे रहे। आधी रात के बाद प्रभुलाल बाहर ही सो गया था।
पूर्व सरपंच