पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टिमुरवा सरपंच का राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होगा सम्मान

टिमुरवा सरपंच का राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होगा सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिमुरवा सरपंच का राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होगा सम्मान

जौलाना| गढ़ी उपखंड की ग्राम पंचायत टिमुरवा के सरपंच रामलाल कटारा का 23 अप्रैल को जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान होगा। इसके पहले टिमुरवा सरपंच और वखतपुरा सरपंच विमलादेवी का बुधवार को जयपुर में राज्यस्तर पर सम्मान किया जाएगा। दोनों सरपंच को अपनी अपनी पंचायत में ग्रामीण विकास और पंचायतीराज से जुड़े विकास कार्य कराने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण यह सम्मान दिया जाएगा।

ज्यादती की घटना के विरोध में नगर परिषद से कलेक्ट्रेट तक कैंडल मार्च आज

बांसवाड़ा| ज्यादती की घटना के विरोध में मुस्लिम महासभा और सामाजिक संगठनों की ओर से देश में हो रही ज्यादती की घटनाओं के विरोध में सख्त कानून बनाने बुधवार शाम 7 बजे नगर परिषद से कलेक्ट्री सर्किल तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। यह जानकारी महासभा के नूरजमा खान पठान ने दी।

खबरें और भी हैं...